
रुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच बुधवार रात को मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में 3 अप्रैल को बाइक चोरी को अंजाम दिया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। गुरुवार 10 अप्रैल की सुबह करीब चार बजे नहर पटरी पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस के अनुसार इसी दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नाकाबंदी की गई। दोनों युवक स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भागने लगे। संदिग्धों का पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान अगम रावल (23) निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। अगम रावल को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान मौका पाकर उसका अगम का साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।