उत्तराखंडमसूरी

मालरोड पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को प्रशासन के हाईटेक कैमरों की नजर

पर्यटन नगरी मसूरी की माल रोड पर तेज रफ्तार वाहनों और प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए माल रोड पर NPR कैमरे लगाए जाएंगे जो वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई में मदद करेंगे।

शुक्रवार को एसडीएम राहुल आनंद ने नगर पालिका परिषद तथा एमडीडीए के अधिकारियों के साथ मालरोड़ का निरीक्षण किया और मालरोड़ पर एनपीआर कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए हैं।

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि उच्च न्यायालय में प्रवेश पंत बनाम उत्तराखण्ड सरकार से संबंधित याचिका के क्रम में गृह सचिव व जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार मालरोड़ पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और प्रतिबंधित समय में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था तैयार की जा रही है।

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मसूरी में बढते यातायात दबाव को कम करने के लिए कोल्हूखेत-झड़ीपानी वैकल्पिक मार्ग को विकसित करने पर भी मंथन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button