युवा कौशल महोत्सव-2026 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण लेकर रोजगार पाने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मान मिला। मुख्यमंत्री ने आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए विभागीय पोर्टल तैयार करने में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश के युवा केवल नौकरी पाने तक सीमित न रहें, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाले उद्यमी भी बनें। इसी सोच के साथ राज्य में स्टार्टअप नीति लागू की गई है। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था की गई है।





