मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। आशा बहनों की सैलरी में 1700 रुपये की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद उनका मासिक मानदेय 8300 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये हो जाएगा। पीजी डॉक्टरों को पहाड़ों में 2 साल तक सेवाएं देने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है।
उत्तराखंड में कैबिनेट के बड़े फैसले
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग मेँ उपाध्यक्ष का एक पद स्वीकृत।
उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली को दिया विस्तार, सामाजिक सुरक्षा कोष का होगा गठन।
पैराई सत्र में अब चीनी मिलो को सरकारी बैंक से गारंटी को मंजूरी
कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत अब बी फार्मा भी होगी सम्मिलित, पहले केवल डी फार्मा था अनुमन्य थे।
चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में एक्सरे तकनीशियन नियमवाली को मंजूरी।
सरकारी मेडिकल कॉलेज से पीजी करने वालों के साथ सरकार करेगी दो साल का बॉन्ड, अनिवार्य तौर पर करनी होगी राजकीय सेवा।
उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजना के रखरखाव के प्रस्ताव को मंजूरी।
टनल पार्किंग निर्माण में देरी के बाद NHIDCL को राज्य में कार्य करने की सूचीबद्धता से हटाया गया।
विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंजूरी दी गई।
उत्तराखंड राज्य नियोजन आयोग में सेतु आयोग के ढांचे को मंजूरी मिली।
NHIDCL टनल पार्किंग बनाने के निर्माण में हो रही देरी के बाद सूचीबद्धता से हटाया गया।
उप आबकारी आयुक्त के 5 और सहायक आबकारी आयुक्त के 6 पदों के सृजन को मिली मंजूरी. कुल 11 पदों को मंजूरी।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने में मुख्यमंत्री को किया गया अधिकृत।
राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में बड़ा बदलाव, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मेँ समिति गठित।
वन आरक्षी पद की आयुसीमा में इजाफा, 25 से 28 की गई भर्ती की आयु सीमा।
भू उपयोग परिवर्तन शुल्क की दरों के प्रस्ताव को मंजूरी, एक चौथाई की गई राशि की गई कम।




