उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून की सड़कों पर कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, अंकिता भंडारी हत्याकांड को न्याय दिलाने की मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आईएसबीटी से लेकर घंटाघर तक बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली के दौरान घंटाघर चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

कार्यकर्ता शिमला बाईपास चौक से भी बाइक रैली निकालते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस का कहना है कि वह पिछले चार साल से अंकिता भंडारी मामले को लेकर आंदोलन कर रही है। पार्टी लगातार सवाल उठा रही है कि इस हत्याकांड में कथित ‘VIP’ कौन था और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल क्यों बनाया गया। इन्हीं मुद्दों को लेकर शुक्रवार को देहरादून में बाइक रैली निकाली गई। जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button