उत्तराखंडचम्पावत

मुख्यमंत्री धामी चंपावत पहुंचे, 98.18 करोड़ की 20 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

चंपावत: मुख्यमंत्री सर्किट हाउस हेलीपैड पर उतरे, जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

 

चम्पावत जिले में 98.18 करोड़ रुपये की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 30.94 करोड़ रुपये की नौ योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसके अलावा बनबसा में स्टेडियम की खेल सुविधाओं के विकास और बैडमिंटन हॉल निर्माण की सौगात भी मिली है।

सर्किट हाउस के विस्तारीकरण, उच्चीकरण एवं अनुरक्षण पर 11.41 करोड़ रुपये, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्पावत में कार्यशाला एवं तकनीकी प्रयोगशाला निर्माण पर 6.76 करोड़ रुपये तथा कलक्ट्रेट के अपूर्ण प्रशासनिक भवन के निर्माण पर 3.46 करोड़ रुपये, आपदा की दृष्टि से महत्वपूर्ण दूरस्थ क्षेत्रों में वायरलेस नेटवर्क की स्थापना और टनकपुर में 98 बेड के महिला छात्रावास का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आज कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। विकास योजनाओं के माध्यम से सामान्य आदमी का जीवन सरल होना चाहिए और चंपावत एक विशिष्ट पहचान बनाए। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रहे है।

 

Related Articles

Back to top button