मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस का ऐलान, 78 दिन के बोनस का ऐलान

मोदी की कैबिनेट ने रेलकर्मियों के लिए फेस्टिव बोनस का ऐलान कर दिया है। आज 14 अक्टूबर बुधवार को हुई मीटिंग में कैबिनेट ने 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस को मंजूरी दी है। सरकार इस बोनस के तहत रेलवे कर्मचारियों को कुल 2009 करोड़ रुपये बांटेगी।
अश्विनी वैष्णव कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे रेलवे के 11 लाख 40 हज़ार कर्मचारियों को फायदा होगा। वैष्णव ने कहा कि PM Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों को 2009.61 करोड़ रुपये के 78 दिनों के बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है।
इस बोनस का सीधा फायदा कुल 11,40,770 कर्मचारियों को मिलेगा इसमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन और अन्य ग्रुप ‘सी’ (Group C) के कर्मचारी शामिल हैं।
IRTSA समेत कई कर्मचारी संगठन लगातार मांग कर रहे हैं कि कैलकुलेशन के लिए न्यूनतम सैलरी की सीमा 7,000 से बढ़ाकर कम से कम 18,000 रुपए की जाए। अगर सरकार यह मांग मान लेती है, तो कर्मचारियों का बोनस 17,951 रुपये से बढ़कर सीधे 46,184 रुपए हो जाएगा।
कैबिनेट ने बताया कि यह बोनस कर्मचारियों की शानदार परफॉर्मेंस का इनाम है। साल 2025-26 में भारतीय रेलवे ने कमाल का प्रदर्शन किया है। रेलवे ने रिकॉर्ड 1,670 मिलियन टन माल ढुलाई की और करीब 7.41 अरब यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया।





