उत्तराखंडनैनीताल

कैंची धाम में क्षमता के आधार पर तय होगी श्रद्धालुओं की संख्या, अब चारधाम की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन की तैयारी

कैंची धाम में श्रद्धालु पहले बिना किसी पंजीकरण के सीधे पहुंचकर दर्शन कर लेते थे। प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चारधाम यात्रा की तर्ज पर प्री-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू करने की तैयारी में जुट गया है।

सामान्य वीकेंड पर जहां 20 से 25 हजार श्रद्धालु यहां पहुंचते थे  वहीं हाल के लंबे वीकेंड में एक दिन में करीब 35 से 40 हजार तक श्रद्धालुओं के पहुंचने से सब कुछ अव्यवस्थित हो गया। 2 अक्टूबर को करीब 36 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने से भवाली-कैंची मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लगा और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।

बाबा के दरबार तक पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु को यह बताना पड़ सकता है कि वह किस दिन कैंची धाम आएगा। प्रशासन का मकसद श्रद्धालुओं की आस्था पर रोक लगाना नहीं, बल्कि एक सीमित क्षमता वाले पहाड़ी क्षेत्र में बढ़ते दबाव को व्यवस्थित करना है। हाल के दिनों में कैंची धाम में उमड़ी भीड़ ने नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के बीच चलने वाले यातायात को भी प्रभावित किया है।

जाम के कारण हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार के लिए यातायात प्लान जारी होने के बाद हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। भवाली से शटल सेवा के जरिए श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे।

Related Articles

Back to top button