उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी – भदालीखाल के पास जीएमओयू की बस खाई में गिरी, , 30 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

पौड़ी-श्रीनगर जा रही जीएमओयू की बस बुधवार दोपहर करीब 2 बजे भदालीखाल के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। बस में चालक समेत कुल 30 लोग सवार थे। गनीमत रही कि बस खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गई जिससे बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना है। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है।

चालक के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। दुगड्डा से आगे गुमखाल के बीच भदालीखाल के पास अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया। इससे बस आगे नहीं बढ़ सकी। सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और बाईं ओर स्थित खाई में जा गिरी। इस दौरान बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई।

हादसे की सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी, गुमखाल चौकी और कोतवाली लैंसडौन से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

Related Articles

Back to top button