उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी ने 18 नेताओं को सौंपा विभागीय दायित्व, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदार

एक अप्रैल को 20 भाजपा नेताओं को दायित्व देने के बाद शुक्रवार देर रात एक और सूची जारी की गई, जिसमें 18 पार्टी नेताओं को दायित्व दिए गए हैं।

इनमें झबरेड़ा के पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल भी शामिल हैं। इससे पूर्व 27 नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही दायित्वधारियों की संख्या बढ़कर अब 55 हो गई है।

  1. बलवीर घुनियाल, उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  2. सुरेन्द्र मोघा, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड
  3. भुवन विक्रम डबराल, उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति
  4. सुभाष बर्थवाल, उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद
  5. पुनीत मित्तल, उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद
  6. गिरीश डोभाल, उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद
  7. गीताराम गौड, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद
  8. डॉ.जयपाल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति
  9. देशराज कर्णवाल, उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति
  10. अजीत चौधरी, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग
  11. प्रताप सिंह पंवार, उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड
  12. जगत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति
  13. गीता रावत, अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति
  14. शंकर कोरंगा, उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद
  15. महेश्वर सिंह महरा, उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद
  16. सरदार मनजीत सिंह, सहअध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति
  17. नवीन वर्मा, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद
  18. अशोक नब्याल, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद

Related Articles

Back to top button