टिहरी जिले के कुंजापुरी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी के बीच हुए विवाद को बढ़ता देख गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाधान के लिए हस्तक्षेप किया है।
सीएम धामी ने कहा उस समय शायद जनता का दबाव रहा होगा। शायद इसलिए ऐसा हुआ है, उन्होंने कहा इस मामले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद आगे आकर कहा है कि उन्हें उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने दलेर मेहंदी बड़े कलाकार हैं। उत्तराखंड कलाकारों का सम्मान करने वाली धरती है। मीका सिंह, अनुपम खेर, राजपाल यादव, कपिल शर्मा समेत कई हस्तियों ने दलेर के समर्थन में आकर मंत्री सुबोध के व्यवहार पर नाराजगी जताई। सबका कहना है कि दलेर शराब नहीं पीते हैं।
धामी ने यह भी कहा कि वैसे भी उत्तराखंड तो हमेशा कलाकारों और साहित्यकारों सहित सभी विद्वानों का सम्मान करने वाली धरती है । यह पूछे जाने पर कि मेहंदी के भाई मीका सिंह ने इस प्रकरण में उनसे मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है तो इस पर धामी ने कहा, ‘मैं मीका भाई से बात करूंगा । दलेर मेंहदी जी से भी बात करूंगा । मेरी दोनों से मित्रता है ।’
विवाद पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें बताया गया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी। उनियाल ने कहा कि यदि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी या कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था। उनके अनुसार, कार्यक्रम में आने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे और होटल में ठहरने की अलग से व्यवस्था की गई थी।




