उत्तराखंडदेहरादून

तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगी उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेंगी। वह बदरीनाथ धाम के दर्शन के साथ ही नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन व प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मंगलवार को पंतनगर पहुंचकर पंतनगर विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। आठ नवंबर को उनके केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के दीक्षा समारोह में शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन उनके अधिकारिक कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है।

नौ नवंबर को राष्ट्रपति राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यहीं से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगी और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Related Articles

Back to top button