उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: ऑनलाइन गेम के चक्कर में गंवाए ₹1.77 करोड़, राजस्थान से गिरफ्तार किया आरोपी

ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यूट्यूब पर दिखे विनअड्डा ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के विज्ञापन से शुरू हुआ मामला आखिरकार 1 करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपए की ठगी तक पहुंच गया। शुरुआत में सब कुछ कमाई का आसान रास्ता लगा, लेकिन धीरे-धीरे रकम बढ़ती गई और आखिर में पूरा पैसा फंस गया।

आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। महज चार महीने में आरोपी के खाते से करीब 95 लाख रुपए का संदिग्ध लेन-देन सामने आया। साथ ही टीम द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

एसटीएफ के मुताबिक, हरिद्वार निवासी पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने यूट्यूब पर Winadda (विनाड्डा) ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा था। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सअप के जरिए उससे संपर्क किया और कम धनराशि निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया

 

शिकायतकर्ता ने अलग-अलग माध्यमों से लगातार रकम भेजी। इस तरह उसके खाते से कुल 1 करोड़ 77 लाख 53 हजार 960 रुपए ट्रांसफर हो गए। उसे उम्मीद थी कि गेमिंग से मुनाफा मिलेगा और उसकी रकम वापस मिल जाएगी। लेकिन बाद में जब उसने अपना पैसा वापस लेने की कोशिश की तो रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय किशोर पुत्र मदन लाल को राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी राजस्थान के ऊंचा मगर बास, वार्ड नंबर-05 का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button