
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रोड किनारे खड़े लोडर से वाहन की भिड़ंत हो गई। वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। इस तरह कुल चार लोगों की हादसे में मौत हो गई।
हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड ने बताया कि इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के बाद लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर इको गाड़ी से टकरा गया और इको भी लोडिंग वाहन से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इको वाहन में आगे बैठे दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है इको में सवार अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने 108 की मदद से अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। जिनमें से तीन गंभीर घायलों को सीएससी डोईवाला में भर्ती किया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों को हिमालयन हॉस्पिटल किया गया है



