उत्तराखंडदेहरादूनबोर्ड परीक्षा

सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का परिणाम घोषित, इस साल लड़कियों ने मारी बाजी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं| परिणाम जारी होते ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया| इस साल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं| इस साल करीब 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15 लाख से अधिक विद्यार्थी सफल हुए। इस बार पहली बार मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली अनिवार्य अपनाई थी|

सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट जिले में शत प्रतिशत रहा। अधिकांश स्कूलों के बच्चों ने 95 से 98 फीसदी तक अंक प्राप्त किए। इनमें भी विद्यालय टॉप करने वालों में छात्रों के मुकावले छात्राएं पहले स्थान पर रहीं। ओरम द ग्लोबल स्कूल से गुराशासी सिंह चढ्डा ने 97.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया। दूसरे स्थान पर 96 के साथ अंशिका उप्रेती और 95.2 प्रतिशत के साथ जिज्ञासा भगत तीसरे स्थान पर रहीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आपके कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट आत्मविश्वास का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button