उत्तराखंडकोटद्वार

गुलदार ने ली चार साल की मासूम बच्ची की जान, झाड़ियों में मिला शव

कोटद्वार स्थित भतकोट गांव में गुरुवार रात करीब आठ बजे गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही चार वर्षीय दृष्टि को अपना निवाला बना लिया। घर से दो किमी दूर बच्ची का क्षत विक्षप्त शव मिला। परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को जंगल में से बरामद किया है। परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय पुत्री दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगा कर बैठे गुलदार ने उसे पर हमला कर दिया और जबड़े में जकड़ कर उसे आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया। दृष्टि और परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए। मासूम दृष्टि की खोजबीन की गई।काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।

 

सूचना पर रात में ही रेंजर पोखड़ा नक्षत्र शाह मयटीम और सतपुली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए वनकर्मियों और पुलिस के सामने जमकर हंगामा काटा। वे जिलाधिकारी और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव न उठाने की मांग कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button