उत्तराखंडदेहरादून

युवक ने खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

देहरादून में 24 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के चलते कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसने पत्नी व 03 माह की बच्ची को अंदर कमरे में बंद कर दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर के सुन्दरवाला निवासी शुभम (24 वर्ष) निवासी ने अपने घर के कमरे में खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

शुभम के पिता रांझावाला में रहते हैं। शुभम उनसे अलग सुंदरवाला में किराए मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार शुभम की 17 नवंबर 2024 को लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद वह सोलर पैनल लगाने वाली एक एजेंसी में वाहन चालक के रूप में काम कर अपने परिवार की आजीविका चला रहा था। दंपति की एक तीन महीने की बेटी भी है। किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ। जिसके कारण युवक ने आत्महत्या कर ली।

मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। पुलिस की ओर से शव को कोरोनेशन अस्पताल भेजकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई।

 

Related Articles

Back to top button