उत्तराखंडदेहरादून

आईएसबीटी में रोडवेज बस ने  बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

गुरुवार सुबह एक चंडीगढ़ रोडवेज बस की चपेट में आने से 67 वर्षीय स्वराज सिंह चौहान की मौत हो गई। आईएसबीटी के अंदर से चंडीगढ़ रोडवेज की बस चंडीगढ़ जाने के लिए निकल रही थी, तभी टक्कर लगने से बुजुर्ग आगे के टायर के नीचे आ गया।

 

घटना के दौरान आईएसबीटी पर काफी भीड़ थी और घटनास्थल पर आसपास के लोग की भीड़ जुट गई। आईएसबीटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।परिजनों के आने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। सीओ अंकित कंडारी ने बताया है कि मृतक के परिजनों द्वारा अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेगी। साथ ही आईएसबीटी चौकी पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और बस को कब्जे में लिया गया।

Related Articles

Back to top button