उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में 5वीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, सुसाइड नोट में दूसरे बिल्डर का नाम लिखा

सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस हेवनली फुटहिल्स कॉलोनी के पास एक निर्माणाधीन भवन में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आत्महत्या से पहले बिल्डर द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने की बात सामने आई है। इसमें एक अन्य बिल्डर का नाम भी लिखा बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना के अनुसार,बिल्डर पंकज मित्तल ने सुसाइड करने से पहले कॉलोनी में रहने वाले लोगों को हाथ से लिखा पत्र और टाइप किया हुआ मैसेज भेजा था। इसके बाद निर्माणाधीन भवन से कूदने की घटना हुई।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब निवासी पंकज मित्तल (उम्र 52 वर्ष) के रूप में की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पैसों का लेनदेन का मामला सामने आ रहा है।

Related Articles

Back to top button