उत्तराखंडदेहरादून

यहां स्कॉर्पियो पलटने से  दो यात्री गंभीर रूप से घायल

मसूरी के कैंपटी रोड पर सोमवार रात एक वाहन के पलट जाने से दो लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो वाहन कैंपटी रोड पर अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। जिनको 108 की मदद से मसूरी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

स्कॉर्पियो HR 26 FQ 9432 से पर्यटक हरियाणा से मसूरी घूमने के लिए आए थे। पर्यटक मसूरी से कैंपटी जा रहे थे। लेकिन रास्ते में गाड़ी के आगे जानवर आने से वो अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकरा गई।

वाहन में कुल चार लोग सवार थे। जिस से इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है और पर्यटकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button