उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: साइबर ठगों ने फोन अपडेट का मैसेज भेजकर ठगे एक लाख 11 हजार, सावधानी आपके लिए जरूरी

एक लिंक पर क्लिक करना देहरादून के अनुज कोठियाल को भारी पड़ गया। सॉफ्टवेयर अपडेट के बहाने 1,11,055 रुपये का चूना लगा दिया है। पीड़ित की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

सूचना के अनुसार, 12 सितंबर को अनुज कोठियाल के मोबाइल पर सॉफ्टवेयर अपडेट करने से संबंधित एक लिंक भेजा गया था। उन्होंने लिंक को खोल दिया। इसके कुछ समय बाद ही उनके बैंक खाते से बड़ी रकम की निकासी हो गई।

 

साइबर सुरक्षा के जानकार लगातार लोगों को अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह देते हैं। खासकर मोबाइल या सॉफ्टवेयर अपडेट के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक को खोलने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक के जरिए बैंकिंग या निजी जानकारी साझा करने से भी बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button