
गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपानी के बीच मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में 8 से 10 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी पुलिस और आपातकालीन सेवा 108 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
चालक शराब पीकर और मोबाइल पर बात करते हुए बस चला रहा था। यात्रियों ने इसका विरोध किया था। करीब 30 किमी के सफर में वे बस की रफ्तार कम करने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उसने अनसुना कर दिया और तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी। सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं।