उत्तराखंडदेहरादून

प्रेमनगर  में अनियंत्रित होकर बरसाती बहाव में बही कार, दो की मौत, घायल अवस्था में मिली एक युवती

प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए।

 

हादसे में कार सवार 20 वर्षीय अक्षय और एक अन्य युवती की जान नहीं बचाई जा सकी। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद कर लिए। दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा रहा। तेज बहाव और खराब मौसम के बावजूद एसडीआरएफ जवान पूरी रात सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे।

 

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रतिकूल परिस्थितियों एवं तेज बरसाती बहाव के बावजूद SDRF जवानों द्वारा पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिंग कार्य किया गया।

Related Articles

Back to top button