उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के मोहब्बेवाला में दर्दनाक हादसा, सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत और दो लोग घायल

देहरादून: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही पटेल नगर कोतवाली और क्लेमेंटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव का काम शुरू किया और क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रक को हटाने की कार्रवाई की।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। नियंत्रण खोने के बाद ट्रक ड्राइवर और हेल्पर ट्रक से कूद गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक का संतुलन बिगड़ने पर दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। इस दौरान सड़क पर पलटा ट्रक लगभग 1 किलोमीटर दौड़ता रहा। जिससे सड़क के बीच लगी रेलिंग भी टूट गई।

 

सूचना के अनुसार ट्रक संख्या- HR38AB0216, जो सहारनपुर से सीमेंट लेकर देहरादून आ रहा था। ट्रक मोहब्बेवाला चौक के पास डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। 2 अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए राजकीय दून चिकित्सालय भिजवाया गया। मृतक जमील के शव को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button