उत्तरप्रदेश

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, पौड़ी के लिए रवाना हुआ मुख्यमंत्री

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का आज निधन हो गया। पीएम के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। वह 91 साल की थीं। उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में उनका निधन हुआ। सावित्री देवी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती थीं। यह योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव भी है। उनका परिवार इसी गांव से जुड़ा हुआ है।

पीएम मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उनकी माता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सीएम योगी की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

पंचूर ग्राम सभा के एक सदस्य ने बताया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और बढ़ती उम्र के कारण केवल अपने परिवार के सदस्यों को ही पहचान पाती थीं। पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन परिवार के संपर्क में है।

Related Articles

Back to top button