मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। उन्होंने अफसरों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उनका यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल को देखते हुए यह यात्रा और भी खास हो जाती है।
सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हों और कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।




