उत्तराखंडटिहरी

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के लाइव कंसर्ट में डबिंग पर विवाद, भड़के कैबिनेट मंत्री ने मंच पर जाकर टोका

टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको इसलिए बुलाया गया था, कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो, यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दलेर मेहंदी ने मंच पर आकर शुरुआत में एक-दो गाने गाए, लेकिन उसके ठीक बाद संगीत के पीछे से किसी और की आवाज का साउंड (ट्रैक) आने लगा। इस धोखे को देखकर कार्यक्रम सुनने आए स्थानीय लोगों ने भारी नाराजगी व्यक्त की। जनता का साफ तौर पर कहना था कि वे यहां सिर्फ और सिर्फ दलेर मेहंदी की लाइव आवाज सुनने आए थे, न कि पीछे से बजने वाला कोई नकली साउंड ट्रैक।

दिलेर मेहंदी के शराब के नशे में गाना गाने को लेकर मंत्री सुबोध उनियाल ने आपत्ति जताई। उन्होंने सिंगर को कार्यक्रम बीच में रोकने के लिए कहा। मंत्री ने सरेआम दिलेर मेहंदी को फटकार लगाई।

सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी से कहा कि कुंजापुरी मेला नवरात्र और मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा है। ऐसे में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान इसकी धार्मिक गरिमा का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। इस घटनाक्रम के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। इनपुट के मुताबिक कुछ स्थानीय लोगों ने धार्मिक आयोजन की मर्यादा बनाए रखने को लेकर मंत्री के हस्तक्षेप का समर्थन भी किया

Related Articles

Back to top button