उत्तराखंडमसूरी

मसूरी कैफे में घुसकर रेस्टोरेंट संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों और स्थानीय कारोबारियों व नागरिकों के बीच विवाद की बढ़ती घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं।  सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग वाहन से उतरकर कैफे की ओर जाते और बाद में डंडे लेकर रेस्टोरेंट परिसर में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम घटना 15 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:51 बजे की बताई जा रही है।

 

घटना के बाद मसूरी में पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के आधार पर किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं होगा। घटना का वास्तविक कारण और आरोपियों की पहचान पुलिस जांच का विषय है।

 

पुलिस को दी तहरीर में मनीष ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग रेस्टोरेंट में पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने मनीष और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button