उत्तराखंडरुड़की

रुड़की में होटल के कमरे में फौजी का शव मिलने से मचा हड़कंप, दस दिन से था रह रहा, दवाई और शराब मिली

रुड़की में रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल के कमरे में सेना के एक जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। 14 जून को होटल में किराए पर 10 दिन के लिए कमरा किराये पर लिया था। दस दिन होने के बाद भी वह होटल में रुके रहे। दरवाजा नहीं खुलने पर कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर घुसी। अंदर उनका शव बिस्तर में पड़ा था। साथ ही कुछ दवाई और शराब कमरे में मिली।

कमरा खोलने पर जवान मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस, फोरेंसिक टीम और सेना के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक की शिनाख्त कमलदीप सिंह (40) पुत्र बहादुर सिंह निवासी जीआईसी गेट के सामने,गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसकी तैनाती कहां थी।

इसके बाद पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन पैटर्न लॉक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद सेना के अधिकारियों को सूचना दी गई। सेना की टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

Related Articles

Back to top button