उत्तराखंडदेहरादून

2 दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही है। राष्ट्रपति के दौरे से पहले देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से यात्रियों के लिए यातायात प्लान (Dehradun Route plan) जारी कर दिया गया है।

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच रही है। 12 और 13 जून को राष्ट्रपति राजधानी देहरादून पर रहेंगी। जिसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस की ओर से यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। IMA में 13 जून को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।

नो ड्रोन जोन में तब्दील रहेगा क्षेत्र

राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रहेगी। राष्ट्रपति के भ्रमण और कार्यक्रम समेत प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र को नो ड्रोन जोन में तब्दील कर दिया गया है। इस अवधि में कार्यक्रम स्थल और आसपास के हवाई क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन के संचालक पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

 

देहरादून पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

ऋषिकेश और भानियावाला से देहरादून शहर की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी और भोगपुर के रास्ते भेजा जाएगा। ये वाहन थानो और ‘6 नंबर पुलिया’ से होते हुए सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे।

ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर और थानो के रास्ते भेजा जाएगा। ये वाहन 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर से होते हुए मसूरी पहुंचेंगे।

हरिद्वार से देहरादून शहर की ओर जाने वाले वाहनों को भनियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन और डोईवाला चौक से होते हुए दूधली रूट पर डायवर्ट किया जाएगा और अंत में वे कारगी चौक से देहरादून शहर में प्रवेश करेंगे।

हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन और डोईवाला चौक से होते हुए दूधली रूट की ओर भेजा जाएगा। वहां से वे कारगी चौक, ISBT, शिमला बाईपास, GMS रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी पहुंचेंगे।

अशरोड़ी/प्रेमनगर इलाके से मसूरी जाने वाली गाड़ियों को ISBT, शिमला बाईपास, GMS रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को इस रास्ते से डायवर्ट किया जाएगा। कारगी चौक – दूधली रोड – डोईवाला चौक – भनियावाला सर्विस लेन – लालतप्पड़ – नेपाली फार्म टी-जंक्शन – ऋषिकेश हरिद्वार

मसूरी से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला ब्रिज, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप और थानो रोड से होते हुए अपनी मंज़िल तक पहुंचाया जाएगा।

ये रहेंगे डायवर्ट प्वाईट

भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)

कारगी चौक

सहस्रधारा क्रासिंग

भानियावाला फ्लाईं ओवर

शिमला बाईपास चौक

साईं मन्दिर राजपुर रोड

डोईवाला थाने से 100 मीटर

दूधली रोड

Related Articles

Back to top button