उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए 46 स्कूलों को भेजा नोटिस

हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने कड़ा एक्शन लेते हुए 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा गया है। जांच में सामने आया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों की बजाय महंगी निजी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था, जो सीबीएसई नियमों का उल्लंघन है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किया।

अभिभावकों को एनसीईआरटी की निर्धारित और सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था। इतना ही नहीं, कई मामलों में स्कूलों द्वारा अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताबें खरीदने के निर्देश दिए जा रहे थे। जिसके प्रमाण के तौर पर पर्चियां भी बरामद हुईं।

कई मामलों में स्कूलों द्वारा अभिभावकों को तय दुकानों से ही किताबें और कॉपियां खरीदने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा, सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन और स्कूलों की वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाएं व फीस संरचना सार्वजनिक न करने जैसी खामियां भी सामने आई हैं।

Related Articles

Back to top button