उत्तराखंडऋषिकेश

पुलिस चेकिंग के दौरान हरियाणा का अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हरियाणा का युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया। और फायरिंग करने लगे। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी इमरान नाम का युवक पुलिस को देखकर काली मंदिर की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया। लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पुलिस टीम सुरक्षित रही और किसी को कोई चोट नहीं आई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चोरी के एक मामले में भी संलिप्त रहा है। एसपी देहात जया बलूनी ने कहा की मामले मे जांच की जा रही है, उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग क्यों की इसके बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button