CBSE 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, 10वीं में 93.66% स्टूडेंट्स पास, 12वीं में 88.39% स्टूडेंट्स पास

सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम आज घोषित हो गया है। इसके साथ ही सीबीएसई छात्रों के रिजल्ट का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया।
10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% स्टूडेंट्स पास हुए। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल 10वीं और 12वीं के करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे।
रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं लड़कियों का रिजल्ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.63% रहा है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है। 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट 91.64% और लड़कों का रिजल्ट 85.70% रहा है।
सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं। पहली बार बोर्ड की ओर से देहरादून रीजन का परिणाम जारी नहीं किया गया है। केंद्र से बने रिजल्ट के आधार पर ही बोर्ड ने जानकारी दी गई है।
छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in के माध्यम से चेक कर सकेंगे। इसके अलावा, DigiLocker पर भी छात्रों को उनकी डिजिटल मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।