उत्तराखंडनैनीताल

नैनीताल में ट्रक ने दो महिलाओं को कुचला, हाथ-पैर कुचले, मची चीख-पुकार

नैनीताल के मल्लीताल के पुराने घोड़ा स्टैंड के पास जल संस्थान का एक बेकाबू ट्रक अचानक भीड़ में घुस गया। जिससे दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

 

इसके अलावा ईको कार में सवार दो लोग भी मामुली रूप घायल हो गए, उनका बीडी पाण्डे अस्पताल में उपचार चल रहा है बीडी पाण्डे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ या अन्य वजह से, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

 

अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि रितु डांग (42) व भारवी (20) दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button