उत्तराखंडविकासनगर

यमुनोत्री हाइवे पर दो बाइको की जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

यह घटना रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों पर पांच लोग सवार थे। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी को हरबर्टपुर में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। बचे तीन युवकों को धूलकोट के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां रमनदीप की भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या -UK16F-8458 मोटर साइकिल और -UK16D-1032 मोटर साइकिल हैं। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइकों की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि घटना के दौरान बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button