उत्तराखंड में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। गंभीर शिकायतों के आधार पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने देहरादून के राजपुर रोड में स्थित एक मदरसे का निरीक्षण किया, जहां कई चौंकाने वाली अनियमितताएं मिलीं।
वहीं, मदरसे के बेसमेंट में हॉस्टल संचालित कर बेहद छोटे कमरों में बच्चों को रखा जा रहा है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। उधर, आयोग अध्यक्ष ने प्रकरण में संबंधित विभागों और प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विभिन्न अनियमितताओं और एक प्रतिष्ठित एनजीओ की ओर से यौन शोषण की शिकायत पर शुक्रवार को उत्तराखड़ राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की टीम ने मदरसा इमदादूल उलूम किशनपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मदरसे में बड़ी संख्या में बिहार और अन्य प्रदेशों के बच्चे मौजूद मिले, जबकि स्थानीय बच्चों की संख्या बहुत कम मिली।



