उत्तराखंडरूद्रप्रयाग

उत्तराखंड के गुरुद्वारे पर 7 निहंग सिखों ने किया कब्जा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित नगरासू गुरुद्वारे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोप है कि सात निहंग सिखों ने गुरुद्वारे पर कब्जा कर लिया और एक बुजुर्ग सेवादार को बंधक बना लिया। घटना के बाद पुलिस, जिला प्रशासन और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात को काबू में करने की कोशिश में जुटी हैं।

जानकारी के अनुसार, निहंग सिखों और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद के बाद मामला बढ़ गया। आरोप है कि निहंग सिख गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए और परिसर पर नियंत्रण करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ सेवादारों के साथ मारपीट भी हुई। बताया गया कि दो सेवादारों को बंधक बनाया गया था, जिनमें से एक को बाद में छोड़ दिया गया, जबकि एक बुजुर्ग सेवादार अभी भी उनके कब्जे में है।

गुरुद्वारे में रविवार शाम श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ-साथ अरदास शुरू हो चुकी थी। पुलिस प्रशासन ने इसे आपसी विवाद के कारण स्थिति का बिगड़ना बताया है। नगरासू गुरुद्वारे में सात निहंग गुरुद्वारे की तीसरी मंजिल पर चढ़ गए थे। बताया जा रहा था कि उन्होंने गुरुद्वारे के सेवादार समेत दो लोगों को बंधक भी बना लिया था। इसके बाद से लगातार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने निहंगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन निहंग अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच एसपी नीहारिका तोमर ने करीब एक घंटे तक फोन पर निहंगों से बातचीत की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। गुरुद्वारा परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस, आईटीबीपी, एटीएस और अन्य सुरक्षा बल तैनात रहे।

Related Articles

Back to top button