सांसद डिंपल यादव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मामले की न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने, सीबीआई जांच को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया है।
घटना के समय देशवासियों को विश्वास दिलाया गया था कि दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई होगी। पर घटना को काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है।
सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हाल ही में उनकी पीड़ित परिवार से बातचीत हुई। परिवार आज भी बेटी को न्याय मिलने की प्रतीक्षा कर रहा है और न्यायिक प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर गहरी चिंता जता रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार का मानना है कि जब तक दोषियों को दंड नहीं मिलता, तब तक उनकी पीड़ा कम नहीं हो सकती।



