
औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर के प्लांट नंबर 10 में एलपीजी सिलेंडर लीक होने से अचानक आग लग गई।
घटना गुरुवार शाम की है, सेलाकुई की फार्मा सिटी में हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर में एलपीजी सिलेंडर लीक हो गया। लीकेज होने से कई और सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान फैक्टर में काम कहे 11 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि 11 लोग आग की चपेट में आकर झुलसे हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अन्य 60 फीसदी तक झुलसे हुए है। बताया कि चारों को निजी अस्पताल से दून अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया कि नितिन कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। फैक्टरी के महाप्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि घायलों को अस्पताल में समुचित उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। वहीं, सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव फैक्टरी में जांच के पहुंचे।