उत्तराखंडदेहरादून

दो शादियों के चलते विवादों में घिरे पूर्व भाजपा सुरेश राठौर, पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने सुरेश राठौड़ को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को नोटिस जारी किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने सार्वजनिक तौर पर यूसीसी का मजाक बनाया था। उन्होंने पहली पत्नी और परिवार होते हुए भी एक महिला से प्रेम किया और बाद में विवाह भी कर लिया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गलत आचरण करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। ऐसे में पार्टी ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दूसरी शादी के चलते सुरेश राठौड़ सुर्खियों में आए थे। जिसका पार्टी ने संज्ञान लेकर ये एक्शन लिया है।

Related Articles

Back to top button