उत्तराखंडचमोली

चमोली में आधी रात बादल फटने से थराली गांव में तबाही, मलबे में दबकर बच्ची की मौत- घर-दुकानें सब बर्बाद

चमोली जिले के थराली कस्बे में बादल फटने से एसडीएम आवास और तहसील परिसर के साथ ही कई घरों में मलबा घुस गया। एक युवती के भी मलबे में दबे होने की सूचना है। तहसील मुख्यालय थराली बाज़ार केदारबगढ़, राडिबगढ़, चेपड़ों में भारी नुकसान बताया जा रहा है।

थराली तहसील परिसर में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। तेज बहाव और भारी मलबे के कारण सड़कें जलमग्न होकर अस्थायी तालाब बन गईं। कई वाहन बह गए और लोगों को भारी नुकसान हुआ।

पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है। मलबे में दबने से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने थराली तहसील के 12वीं तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

एसडीएम आवास की दीवार भी टूटी है। थराली बाजार से 20 से 40 मीटर पहले काफी दुकानें बह गई हैं। जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button