उत्तराखंडदेहरादूनमसूरी

मसूरी के बार्लोगंज में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मसूरी-देहरादून मार्ग पर झाड़ीपानी के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ एक मारुति सिलेरियो सफेद रंग DL5CS 4610 की कार रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था। बातचीत में कार सवारों द्वारा उत्तरकाशी से आना बताया था।

 

कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली (46 वर्ष) सवार थे। चारों का शव खाई से निकाला गया। दुर्घटना का कारण तीव्र ढलान पर वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा। मौके पर थाना मसूरी पुलिस बल, क्षेत्राधिकारी मसूरी और पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button