उत्तराखंड

कोटद्वार में घास काटने गई महिला पर भालू  ने किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

कोटद्वार के चरेख गांव में घास काटने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अंजना देवी ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम चरेख निवासी अंजना देवी पत्नी बनवीर सिंह शनिवार दोपहर गांव के समीप जंगल में घास लेने गई हुई थीं। जहां अचानक उन पर भालू ने हमला कर दिया। जब तक आसपास मौजूद महिलाएं भालू को भगाती, भालू ने अंजना देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए कोटद्वार अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और वन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button