उत्तराखंडदेहरादून

देहराखास में घर में घुसकर व्यक्ति की गला काटकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी फैली, आरोपी गिरफ्तार

देहराखास में एक व्यक्ति की घर में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता 48 वर्षीय की कमरे के भीतर गला काटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में मामले में पता चला, वह ब्याज का काम करता था। उसका कई लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद था।

घटना पटेलनगर क्षेत्र के एक मकान की है। परिजनों के अनुसार कमरे से चीखने की आवाज सुनाई देने पर वे अंदर पहुंचे तो दीपक गुप्ता खून से लथपथ पड़े थे। कमरे में मौजूद एक युवक के हाथ में चाकू था, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button