हरिद्वार: पति से कहासुनी होने के बाद एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उसकी मां देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती हैं और वह उनसे मिलने जाने की तैयारी में था। इसी बीच पत्नी ने उसे पहले मायके छोड़ने की बात कही। पति के अनुसार, वह पत्नी को बाइक से मायके छोड़ने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। जो कुछ ही देर में बड़े हादसे में बदल गई।
पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी एक वर्षीय मासूम बेटे को लेकर गंगनहर में कूद गई। गहरे पानी में मां बेटी डूबकर लापता हो गए। लापता महिला की पहचान 30 वर्षीय सविता के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।
घटना देख पति व बेटा चिल्लाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने महिला और बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगनहर में तलाश में जुटी है।



