उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट में हाथी का आतंक,  हाथी ने बुलेट सवार युवक पर किया हमला 

देहरादून एयरपोर्ट के समीप ऋषिकेश मार्ग पर एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिखता है कि एक महिला जोर-जोर से चिल्लाती है, ‘ओ मां, मार डाला।’ युवक बार-बार उठने की कोशिश करता है, लेकिन हाथी उसे पैर से दबाकर गिरा देता है और दो बार लात भी मारता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि हाथी कुछ देर और मौके पर रुक जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उल्लेखनीय है कि देहरादून एयरपोर्ट और ऋषिकेश मार्ग के दोनों ओर घने जंगल हैं। इस क्षेत्र में हाथियों का लगातार आवागमन बना रहता है।

Related Articles

Back to top button