उत्तराखंडदेहरादून

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का मतदान शुरू होते ही हुए बवाल, प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, पार्षद रोबिन त्यागी समेत एनएसयूआई कार्यकर्ता छात्राओं के बूथ के बाहर खड़े होकर वोट की अपील कर रहे थे। सूचना पर सीओ डालनवाला नितिन लोहानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को वहां से हटने के लिए कहा।

 

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के बीच एनएसयूआई छात्र नेताओं के खिलाफ वारंट और गिरफ्तारी की कार्रवाई के विरोध में सोमवार रात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था।

 

डीएवी पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में छह पदों के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी, एनएसयूआइ और आर्यन के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय ने भी ताल ठोकी है। सह सचिव के छात्रा आरक्षित पद पर सबसे ज्यादा दस छात्राओं ने दावेदारी की है। अध्यक्ष पद पर आर्यन के अमित सिंह, निर्दलीय तान्या, एबीवीपी के नवदीप राणा और एनएसयूआइ के सौरभ सेमवाल मैदान में हैं।

 

एसएसपी आवास पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई वापस लेने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया।

Related Articles

Back to top button