उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले – राजनीति कम और कॉमेडी ज्यादा कर रहे हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए हमेशा झूठ का सहारा लेकर विमर्श गढ़ती है, लेकिन जल्द ही उसका पर्दाफाश हो जाता है। सीएम धामी ने कहा जब-जब जनता चुनाव में कांग्रेस को नकारती है, तब-तब राहुल गांधी अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा चुनाव आयोग पर हमला करना असल में भारत के 140 करोड़ नागरिकों के लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान है।

 

कांग्रेस नेता कॉमेडी करने का काम कर रहे हैं। जिस तरह से पीएम मोदी की मां और डोभाल जी के सम्मान से खिलवाड किया उत्तराखंड के लोग उसे कभी माफ नहीं करेंगे। इससे पहले जनरल विपिन रावत के सम्मान को लेकर भी कांग्रेस ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया था।

 

कांग्रेस पर राज्य सरकार द्वारा जमीनें उद्योगपतियों को देने के मुददे पर भी झूठ बोलने का आरोप लगाया और सलाह दी कि उन्हें इस मुददे पर अदालत में जाना चाहिए या सूचना का अधिकार के तहत जानकारी लेनी चाहिए। धामी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब मुददे नहीं बचे हैं और उसकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है, इसलिए हार के अहसास से वे झूठ का सहारा ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button