शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरीश रावत को पूछताछ के लिए बुलाया। ईडी ने उन्हें वर्ष 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। इस दौरान वह अपनी मां की तस्वीर साथ लेकर ईडी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी मां, जगदंबा मां और धरती मां का स्मरण कर ईडी कार्यालय पहुंचा हूं।
एजेंसी के अनुसार, जीना के परिसर से 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, सोने के आभूषण और 12 महंगी घड़ियां बरामद की गईं। साथ ही जीना और उनके परिवार से जुड़े बैंक खातों में करीब 52.16 लाख रुपये की राशि फ्रीज की गई। ईडी के मुताबिक जब्त और फ्रीज की गई संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 1.28 करोड़ रुपये है।
हरीश रावत ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले ईडी ने नोटिस दिया है। शायद 2016 के मामले में जिसमें चंदन जीना के घर में भी छापा मारा है। इस नोटिस में हाजिर होने की बात कही गई है। साथ ही तमाम डॉक्यूमेंट्स मांगे गये हैं। इनमें फ़ैमिली की भी जानकारी शामिल है, लेकिन इसमें फैमिली का क्या आशय है। उसके अंदर कौन-कौन लोग आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। जो डॉक्यूमेंट्स मांग रखे हैं, वो सब पुराने जो इनकम टैक्स रिटर्न भरे हैं उसकी जानकारी मांगी गई है ।
ईडी की कार्रवाई 2016 की यूकेएसएसएससी वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच का हिस्सा है। एजेंसी ने परीक्षा की ओएमआर शीट से छेड़छाड़ और निजी कंप्यूटर एजेंसी से जुड़े कथित लेनदेन की भी जांच की है।


