उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचला, युवक की मौके पर हुई मौत

देहरादून के क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के अनुसार ट्रक संख्या एचआर 73ए 5891 ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कर्मा (45 वर्ष) पुत्र सोनम, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक सहित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस द्वारा मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button